BREAKING: रायपुर में बच्ची से दुष्कर्म, युवती से शोषण और सट्टा संचालक – तीनों आरोपी गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट – थाना गंज के अपराध क्रमांक 30/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत नागोराव गली अण्डर ब्रीज के पास चारपहिया वाहनों में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 06 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 37,50,000/-रूपये, 10 नग मोबाईल फोन कीमती 5,00,000/- रूपये, 02 नग महिन्द्रा थार कार क्रमांक सी जी 04 एन यू 0313 एवं सी जी 04 एन व्ही 6677 कीमती 40,00000/- रूपये, 01 नग नेक्सा एक्सएल 06 कार क्रमांक सी जी 04 पी एक्स 6086 कीमती 10,00000/- कुल जुमला कीमती लगभग 92,50,000/- रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण में ऑनलाईन बैटिंग साईट्स jmdbet777.com की आई.डी. लेकर पैनल संचालन करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी लगातार पुलिस की टीम द्वारा पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी नितिन मोटवानी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को उसकी रायपुर में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसकी पतासाजी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी नितिन मोटवानी द्वारा उक्त ऑनलाईन बैटिंग साईट्स के पैनल का संचालन करना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी नितिन मोटवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – नितिन मोटवानी पिता बीजू मोटवानी उम्र 45 साल निवासी सी-304 पाल्म बैलाजियो थाना खम्हारडीह रायपुर।

रायपुर* :–पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन में महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना गुढ़ियारी द्वारा शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना गुढ़ियारी में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई गई कि वह अपने पति से अलग रहकर अपनी 04 वर्षीय बेटी के साथ मायके में रहती है। लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान डिगेश्वर महेश्वर उर्फ राजा से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया से संपर्क बनाए रखा तथा दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

प्रार्थिया के अनुसार, दिनांक 03.07.2024 को आरोपी ने उसे कोटा रोड स्थित मुक्तिधाम के सामने मैदान में मिलने के लिए बुलाया और शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 456/2026, धारा 69, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की पतासाजी कर किया गिरफ्तार

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी डिगेश्वर महेश्वर उर्फ राजा, पिता हेमराज महेश्वर, उम्र 24 वर्ष, निवासी लव-कुश शोरूम के पास, गोंदवारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर को दिनांक 09.10.2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा दिनांक जहां से माननीय न्यायालय द्वार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं प्रकरणों की विवेचना नियमानुसार लगातार की जा रही है।

रायपुर कमिश्नरेट* :–थाना आमानाका पुलिस की त्वरित कार्यवाही*➡️ 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

➡️ प्रार्थी के तीन वर्ष तीन माह की पुत्री पीड़िता के साथ आरोपी के द्वारा किया गया दुष्कर्म।

➡️ प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 340/26 धारा 65(2) bns 4 ,6 पॉक्सो एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक 9/10/26 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री पीड़िता 3 वर्ष 3 माह की उसके पूर्व परिचित पड़ोस में रहने वाले परमानंद ध्रुव के घर खेलने गये थी जहां आरोपी परमानंद ध्रुव के द्वारा पीड़ित बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले की जानकारी होने पश्चात थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण को मामले के संबंध में अवगत कराया गया जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन पर त्वरित टीम गठित कर आरोपी परमानंद ध्रुव को पकड़ा गया उक्त आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है l

गिरफ्तार आरोपी
परमानंद ध्रुव पिता घूरा ध्रुव उम्र 35 साल ,थाना आमानाका