रायपुर में वेलनेस सेंटर की आड़ में नशे का धंधा! 14.73 ग्राम MDMA के साथ 2 महिला और 1 ट्रांसजेंडर गिरफ्तार!*

रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने शंकर नगर चौक स्थित रेमेडी सेलून और वेलनेस सेंटर के पास से ड्रग्स की बिक्री करते हुए तीन लोगों को दबोचा है।

पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 14.73 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग पिछले कई दिनों से इस इलाके में युवाओं को टारगेट कर एमडीएमए सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस ने मौके से ड्रग्स के साथ-साथ दो मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और नकद रुपये भी जब्त किए हैं। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

खम्हारडीह थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इनका