बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले नवविवाहिता को प्रताड़ित करते थे, मारपीट करते थे और अवैध मांगों को लेकर दबाव बनाते थे।
ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन मायके वालों ने इस दावे पर संदेह जताया है।
इसी को लेकर मायके पक्ष ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई और पति व ससुराल पक्ष के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

