राजधानी रायपुर आज राजनीतिक प्रदर्शन के नाम रहा।
पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन किया उसके बाद BJP ने कांग्रेस पर अराजकता का आरोप लगाते हुए रैली निकाली और कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।
शंकर नगर चौक से #BJP ने राजीव भवन की ओर मार्च किया, बैरिकेडिंग के इस तरह बीजेपी कार्यकर्ता और उस तरफ़ #Congress कार्यकर्ता। दोनों पार्टियों के बीच ख़ूब झुमझटकी भी हुई, @CPRaipurPolice ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आँसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, हालाँकि कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई, प्रदर्शन के दौरान 16 पुलिस कर्मी घायल हो गए, घायलों में एक महिला आरक्षक सहित दो पुलिस जवानों को गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे और भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
रायपुर में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 16 पुलिस जवान, कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल, डॉक्टरों से की चर्चा..कांग्रेस बीजेपी के प्रदर्शन में।

