हल्द्वानी के होटल में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, ABVP छात्र नेता धीरज बिष्ट सहित 4 गिरफ्तार, होटल संचालक भी जांच के घेरे में

    हल्द्वानी।* मुखानी थाना क्षेत्र के एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने महज 6 घंटे में कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार आरोपी:

    1. धीरज बिष्ट – MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की ओर से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका है
    2. नितिन पाल
    3. अंश खत्री
    4. हिमांशु गौनी / बोनी

    पुलिस के अनुसार चारों आरोपी शहर में चर्चित ITI गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    क्या है पूरा मामला:

    पीड़िता के परिवार ने गुरुवार देर रात मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि चारों युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर मुखानी क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल में ले गए और वहां घटना को अंजाम दिया। घटना गुरुवार रात 12 नवंबर की बताई जा रही है।

    शिकायत मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं।

    पुलिस ने होटल परिसर का निरीक्षण किया, CCTV फुटेज, गेस्ट रजिस्टर और DVR जब्त किए। पुलिस जांच में घटना की पुष्टि हुई है।

    होटल संचालक पर भी एक्शन:

    आरोप है कि होटल संचालक ने नाबालिग लड़की की बिना ID देखे कमरा दिया था। पुलिस ने कहा है कि होटल संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में है, उस पर भी नियमानुसार एक्शन होगा।

    कानूनी कार्यवाही:

    मुखानी थाने में संबंधित धाराओं सहित POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच और न्यायिक बयान की कार्यवाही चल रही है। महिला सब-इंस्पेक्टर को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

    SSP ने कहा है – “मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।”

    ABVP नेता की गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक और छात्र राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है।