CG BIG BREAKING – दुर्ग पुलिस का कमाल, चंद घंटों में भाई की हत्या का खुलासा

    दुर्ग पुलिस:ग्राम गोड़पेण्ड्री हत्याकांड – बहन ही निकली हत्यारिन!
    थाना उतई क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पाल की हत्या का मामला। सुबह अज्ञात हमले की खबर दी गई थी, लेकिन उतई पुलिस की सूझबूझ ने कुछ ही घंटों में सारा सच सामने ला दिया।
    जांच में पता चला कि मृतक की बहन धन्नी धनकर (34 वर्ष) ने ही सीलबट्टा (लोढ़ा) से सिर पर वार कर भाई की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि भाई की शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
    दुर्ग पुलिस को सलाम!
    एक तरफ अज्ञात आरोपी की कहानी, दूसरी तरफ परिस्थितिजन्य साक्ष्य। उतई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जिस तरह बारीकी से जांच कर चंद घंटों में हत्या का खुलासा किया, वह काबिले तारीफ है। अगर पुलिस तत्पर न होती तो मामला कहीं और ही चला जाता।
    एक सवाल आपसे –
    क्या शराब की लत परिवारों को इस कदर तोड़ रही है कि रिश्ते ही खूनी बन रहे हैं? नशे की आदत से परेशान परिवार क्या करें? अपनी राय जरूर दें।
    ऐसी ही हर बड़ी खबर और पुलिस की त्वरित कार्रवाई सबसे पहले जानने के लिए हमारे पेज को FOLLOW जरूर करें।