CG:ओढ़कर पूरे चेहरे पर कार्टून का मास्क पहनकर ज्वेलरी दुकान में चोरी की।Bilaspur ज़िले के मस्तूरी थाने के जयरामनगर में चोरों ने संजय ज्वेलर्स के यहाँ से लाखों का माल पार कर दिया।

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गाउन और मुखौटा चोर गिरोह नजर आया है। चोरों ने रविवार की रात एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने पार कर दिए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर का है।

    जानकारी के मुताबिक, कोटमीसोनार के रहने वाले संजय सोनी रोज की तरह रविवार देर शाम ज्वेलर्स दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि, दुकान का शटर टूटा हुआ है। कुछ ही देर में यह खबर व्यापारियों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।जांच में जुटी पुलिस।