स्टार हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया एक शो के दौरान नाराज हो गईं। बदतमीजी करने पर उन्होंने दर्शकों को जमकर फटकार लगाई। Video

    Pranjal Dahiya: ‘मेरा बालम थानेदार’ गाने से पॉपुलैरिटी बटोरने वाली प्रांजल दहिया के शो में जमकर हंगामा हुआ। बीच शो उन्हें इस कदर गुस्सा आया कि उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस ही बंद कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने एक अधेड़ को सरेआम फटकार भी लगाई।

    दरअसल, जब हरियाणवी स्टार स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी, तभी ऑडियंस में से किसी ने उनके साथ कथिततौर पर बदतमीजी की। इससे उनका पारा हाई हो गया और उन्होंने बीच शो ही क्लास लगा दी।

    प्रांजल दहिया का शो के बीच फूटा गुस्सा