सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, पंचूर गांव पहुंचे योगी, अंतिम दर्शन कर हुए भावुक*

    पंचूर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने यमकेश्वर ब्लॉक के अपने पैतृक गांव पंचूर में अपने आवास पर सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।

    मां के निधन की खबर सुनकर सीएम योगी देर शाम अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। घर पहुंचते ही मां के पार्थिव शरीर को देखकर वह भावुक हो गए, उनकी आंखें नम हो आईं। उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    सीएम योगी ने X पर मां की तस्वीर साझा करते हुए बेहद भावुक शब्दों में लिखा – “माँ… ॐ शांति 🙏”

    बता दें कि आज सुबह मां के निधन के बाद भी सीएम योगी ने गोरखपुर में अपने कार्यक्रम जारी रखे, उसके बाद वह लखनऊ होते हुए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से हेलीकॉप्टर से बिथ्याणी हेलीपैड और फिर कार से पंचूर गांव पहुंचे।

    कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार:
    सीएम योगी ने परिजनों से कहा कि मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट / नमामि गंगे घाट पर किया जाएगा। कल सुबह 7 बजे वह पंचूर से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

    आखिरी मुलाकात मई में हुई थी:
    सीएम योगी की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी, जब वह 7 मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पंचूर आए थे और मां का आशीर्वाद लिया था।

    मां के निधन पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने फोन पर सीएम योगी से बात कर संवेदना जताई।

    सावित्री देवी के पति आनंद सिंह बिष्ट का 2020 में निधन हो गया था। उनके 7 बच्चे – 4 बेटे और 3 बेटियां हैं।