Road accident.छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा..अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर..

    Toran Kumar reporter

    Road accident.छत्तीसगढ़ कोरबा. कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

    घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कटघोरा अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार इलाके की है.

    हादसे के कारण नेशनल हाइवे में भारी जाम लग गया. लोग सड़क पर जमा हो गए और यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस अब मृतक और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है.