रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने गणेशोत्सव की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बदली हैक्या नया है – 27 सितंबर 2026 तक लागू

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने गणेशोत्सव की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बदली है
क्या नया है – 27 सितंबर 2026 तक लागू

1. 19 रास्तों पर भारी वाहनों की NO ENTRY
रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर में आने वाले 19 प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आना सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक बंद रहेगा।

ये 19 पॉइंट हैं: तेलीबांधा थाना चौक, केनाल रोड, महावीर नगर चौक, राजेंद्र नगर चौक, पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, भाठागांव, कुशालपुर, रायपुरा, डीडी नगर, अरिहंत नगर, टाटीबंध चौक, हीरापुर टर्निंग, गोगांव तिराहा, गोंदवारा तिराहा, भनपुरी (पाटीदार भवन तक), विधानसभा रोड VIP तिराहा, एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे वाला रिंग रोड-1 मार्ग और कचना रेलवे क्रॉसिंग।

2. 6 रास्तों पर हल्के मालवाहक भी बंद
तेलघानीनाका और स्टेशन क्षेत्र में पिकअप, टाटा ACE, ऑटो ट्रेलर जैसे हल्के मालवाहक वाहनों पर भी रोक बढ़ाई गई है। पहले शाम 5-7 बजे थी, अब शाम 5 से रात 11 बजे तक बंद रहेंगे।

ये 6 मार्ग: अग्रसेन चौक-भैंसथान-तेलघानीनाका, राठौर चौक-तेलघानीनाका, फाफाडीह-स्टेशन-तेलघानीनाका, चुनाभट्ठी-गुढ़ियारी अंडरब्रिज-नर्मदापारा-स्टेशन चौक, कर्मा चौक रामनगर-रामनगर ब्रिज/अंडरब्रिज-तेलघानीनाका और नहरपारा संजय गांधी चौक-स्टेशन गुरुद्वारा मार्ग।

28 सितंबर से पुरानी व्यवस्था फिर लागू हो जाएगी। शाम को पंडाल देखने निकल रहे हैं तो भारी वाहनों से बचने के लिए रिंग रोड का ही इस्तेमाल करें।