राजधानी रायपुर में नवरात्रि से पहले बड़ा हादसा टला – फूल चौक के पंडाल में लगी आग

रायपुर।* राजधानी रायपुर में शारदीय नवरात्रि पर्व से ठीक पहले एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फूल चौक के पास स्थित नवीन मार्केट में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के लिए बनाए गए पंडाल में अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि पंडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमा लाने के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान एक चिंगारी पंडाल के कपड़े पर जा गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में माँ दुर्गा की प्रतिमा और किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उससे पहले ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया था।

R KHULASA 24×7 अपील: त्योहार के दौरान आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतें। पंडाल के आसपास ज्वलनशील सामग्री न रखें।