रायपुर पुलिस:DCP West Zone, थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत श्री मेडीशाईन अस्पताल के पीछे 07 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) के साथ आरोपी सौरभ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।
DCP North Zone, थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावाभांठा, डेरापारा के पास छापेमारी कर, 03 किलो 319 ग्राम गांजा के साथ, महाराष्ट्र निवासी अंतर्राज्यीय महिला तस्कर नरगिस खान एवं एक नाबालिग सहित कुल 02 आरोपियों को पकड़ा गया।

