रायपुर कमिश्नरेट के थाना टिकरापारा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.226 किलोग्राम गांजा के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 3 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹5,12,300 बताई गई है।
पुलिस विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव मैदान बस स्टैंड के पास कुछ लोग अवैध रूप से गांजा लेकर उसकी बिक्री करने की फिराक में खड़े हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर थाना टिकरापारा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली, जिसमें 3 बैगों से कुल 10.226 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
🔹 कपिल कटारिया (पानीपत, हरियाणा)
🔹 महेश दुबे (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)
🔹 नीरज शर्मा (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश)
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.226 किलो गांजा और 2 मोबाइल फोन जब्त किए। इस मामले में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 620/26 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले में End-to-End जांच जारी है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
🚔 रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

