Raipur news:बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज से प्रभावित था विंगसन जॉन, 300 से ज्यादा आलीशान होटलों को बनाया निशाना, 15 साल तक जेल में था बंद

रायपुर पुलिस ने देशभर के फाइव स्टार (5 Star) होटलों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिंगसन जॉन पर 10 से अधिक राज्यों के 300 से ज्यादा महंगे होटलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को विदेशी टूर गाइड, इंग्लिश टीचर और योगा टीचर बताकर होटलों में ठहरता था. होटल की सुविधाओं का इस्तेमाल करता और कीमती सामान लेकर बिना बिल चुकाए फरार हो जाता था.

रायपुर के होटल हयात में भी आरोपी ने करीब 63 हजार रुपये का बिल नहीं चुकाया और लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का लैपटॉप लेकर फरार हो गया था. तकनीकी जांच के आधार पर रायपुर पुलिस ने घटना के 72 घंटे के भीतर आरोपी को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने कई राज्यों में सैकड़ों होटलों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार वह तिहाड़ जेल समेत विभिन्न राज्यों की जेलों में करीब 15 साल तक बंद रह चुका है और शातिर ठग चार्ल्स शोभराज से प्रभावित होकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था. आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है.

आरोपी मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है. आरोपी सिर्फ महंगे होटलों को ही निशाना बनाता था. होटल की सुविधाओं का इस्तेमाल करने के बाद, वह वहां का सामान चुरा लेता था और बिना बिल चुकाए भाग जाता था. क्राइम और साइबर DCP स्मृति राजनाला ने बताया कि, शिकायतकर्ता सूरज सिंह ने तेलीबांधा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक, विंगसन जॉन नाम का एक गेस्ट होटल के एक कमरे में ठहरा था. 27 जून को सुबह लगभग 7:45 बजे, वह चेक-आउट की औपचारिकताएं पूरी किए बिना और  63,700 का बिल भी चुकाए बिना चला गया. आरोपी ने अपने ठहरने के दौरान एक लैपटॉप मांगा था और जाते समय उसे अपने साथ ले

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 1990 से अब तक 300 से ज्यादा होटलों को निशाना बनाया है और इन जगहों पर धोखाधड़ी और चोरी की है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया है और धारा 318 के तहत उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.