Raipur Central Jail:रायपुर राजधानी सेंट्रल जेल से जेल के अंदर से मारपीट का वीडियो आया सामने!

    Toran Kumar reporter

    Raipur Central Jail Video:  दरअसल रायपुर जेल में NDPS, चाकूबाजी सहित कई गंभीर मामलों में जेल में बंद मुकेश बनिया का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुकेश बनिया चोट के निशान दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने बताया कि एक लड़के से बात करने मात्र से मेरे साथ मारपीट की। उसने बताया कि 50000 रुपए की मांग की थी और इसी बात को लेकर बेवजह मारपीट करते हैं। मुकेश ने ये भी बताया कि ईडी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है उन्हीं के मोबाइल से ये वीडियो बना रहा हूं।

    बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुई छापेमार कार्रवाई के दौरान ईडी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन जेल पहुंचने के बाद भी इनकी ठसन कम नहीं हुई है, जेल के अंदर भी बिंदास मोबाइल चला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने आनन फानन में मुकेश बनिया को दुर्ग जेल शिफ्ट कर दिया है। लेकिन एक बात तो तय है कि बिना किसी जेल प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी की मदद के मोबाइल अंदर नहीं जा सकता है। अब आगे देखना होगा कि मामले में क्या खुलासा होता है।