छत्तीसगढ़ के महासमुंद में:धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारआर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

    Sonu Kumar reporter

    आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्त प्रकार के अवैध हथ‍ियारो ,आर्म्स , चाकू छूरी , लहराने वालो पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना ,चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में प्रार्थी लखन पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र 36 साल साकिन बोईरमाल थाना सिंघोडा जिला महासमुंद के द्वारा रिपोर्ट पर थाना सिंघोडा मे धारा – 294, भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी कार्तिकराम सेठ ग्राम बोईरमाल थाना सिघोड़ा को लोहे के कत्ता के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजी गया है।