कुख्यात ‘झांगुर गैंग’ का सरगना रामदेव उरांव (47) ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है

कुख्यात ‘झांगुर गैंग’ का सरगना रामदेव उरांव (47) ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। 23 वर्षों तक आतंक का पर्याय रहे इस अपराधी ने लगातार पुलिस दबिश के कारण आत्मसमर्पण का विकल्प चुना। उस पर रांची और गुमला सहित कई जिलों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे।

उल्लेखनीय है कि कुख्यात अपराधकर्मी रामदेव उरांव सक्रिय संगठित गिरोह झांगुर ग्रुप का प्रमुख है एवं पाँच लाख का ईनामी है। इसके विरूद्ध विभिन्न जिलों में लगभग 29 काण्ड दर्ज है।

आत्मसमर्पित अपराधकर्मियों की विवरणीः-

  1. संगठित अपराधी गिरोह झांगुर ग्रुप के प्रमुख रामदेव उरांव, उम्र करीब 47 वर्ष, पे० स्व० रूधवा उरांव, ग्राम-देवरागानी, पो० सातो, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला
  2. झांगुर ग्रुप का सक्रिय सदस्य प्रसाद उरांव, उम्र करीब 24 वर्ष, पे० बालदेव उरांव, ग्राम-देवरागानी, पो० सातो, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला एवं
  3. झांगुर ग्रुप का सक्रिय सदस्य सुबास उरांव, उम्र करीब 23 वर्ष, पे० मुन्ना उरांव, ग्राम-देवरागानी, पो० सातो, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला।

बरामद सामानों की विवरणीः-

  1. एक स्वचालित हथियार, जिसके बॉडी पर A56-2 571072 लिखा हुआ
  2. जिंदा कारतूस – 30 चक्र
  3. मैगजीन 01 अद्द
  4. एक स्वचालित SLR रायफल
  5. जिंदा कारतूस 15 चक्र
  6. मैगजीन- 01 अद्द