MP Crime news:गुना में दरिंदगी! हनुमान टेकरी से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म,बर्बरता की हदें पार!
मध्य प्रदेश के गुना जिले में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ाने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है!
नेशनल हाईवे-46 के पास धरनावदा थाना क्षेत्र में हनुमान टेकरी मंदिर से दर्शन कर लौट रही 26 वर्षीय युवती को हवस का शिकार बनाया गया!
बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने मदद के बहाने बाइक रुकवाई और फिर दरिंदगी का घिनौना खेल खेला!
छल से रोका, जंगल में घसीटकर की हैवानियत!
गुरुवार रात करीब 8 बजे पीड़िता अपने साथी के साथ लौट रही थी!
आरोपियों ने बाइक पंक्चर होने का झूठा बहाना बनाकर उन्हें रोका और फिर युवती को जबरन सड़क किनारे सुनसान जंगल में खींच ले गए!
वहां अपने अन्य साथियों को बुलाकर दरिंदों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया, पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अमानवीय यातनाएं दीं और गंभीर रूप से घायल कर दिया, साथी के साथ भी मारपीट कर मोबाइल, पर्स और बाइक लूट ली गई!
“प्रशासन पर सवाल, SIT गठित”
राहागीर की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे, पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल कराया है और जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है !!
यह घटना चीख-चीखकर सवाल पूछती है कि आखिर हाईवे किनारे और धार्मिक स्थलों के रास्तों पर बेटियां कब तक इस तरह दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी?
