MAHASAMUND: 85 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार!ओडिशा से दिल्ली तक खपाने का प्लान फेल – 71 लाख का माल जप्त

    थाना – कोमाखान, जिला – महासमुंद*

    छत्तीसगढ़ से होकर ओडिशा का गांजा दिल्ली और इटारसी तक पहुँचाने का प्लान था। लग्जरी कारें थी, पैसा था, पूरा नेटवर्क था।

    पर कोमाखान पुलिस को पहले ही खबर लग गई थी।

    कैसे पकड़े गए?

    24 नवंबर को कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली – खरियार रोड, ओडिशा से 2 कारों में 4 लोग गांजा लेकर बागबाहरा – महासमुंद की तरफ आ रहे हैं।

    सूचना मिलते ही NH-353, टेमरी नाका पर घेराबंदी कर दी गई।

    कुछ देर बाद दो संदिग्ध कारें आईं –

    1. Volkswagen – CG-04-KP-6666
    2. Mahindra XUV 700 – BR-01-KC-1111

    दोनों को रोककर तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

    Volkswagen की डिक्की में 4 प्लास्टिक बोरियों में 14 पैकेट और XUV में भी 14 पैकेट – कुल 28 पैकेट में 85.080 किलो गांजा।

    कीमत – 42,55,500 रुपये।

    कौन थे तस्कर?

    पुलिस ने 1 महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी UP-Bihar के रहने वाले हैं –

    1. आदिल शेख (38) – आजमगढ़, उत्तरप्रदेश
    2. रिया पटेल (22) – कानपुर, उत्तरप्रदेश
    3. राजा कुमार (24) – छपरा, बिहार
    4. शुभम सिंह (20) – समस्तीपुर, बिहार

    पूछताछ में उन्होंने बताया – गांजा ओडिशा के टिटलागढ़, उरजादानी से लोड किया था। इसे इटारसी और दिल्ली में बेचना था।

    कुल कितनी जब्ती?

    • 85.080 किलो गांजा – 42,55,500 रु.
    • 2 कार – 25,00,000 रु.
    • 2,30,000 रु. कैश
    • 5 मोबाइल – 1,82,000 रु.
      कुल – 71,67,500 रुपये की संपत्ति जप्त

    कोमाखान थाने में अपराध क्रमांक 218/2026, NDPS एक्ट 20(B)(II)(C), 27(A), 29 के तहत केस दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया है।