Breaking news:PUNE: कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े खूनी हमला! 4 दिन पहले ही जेल से छूटा था, आज कोयते से काटा हाथ

    पुणे का शिवाजीनगर कोर्ट… जहाँ हर रोज सैकड़ों लोग अपनी तारीख पर आते हैं, जहाँ कदम-कदम पर पुलिस होती है।

    आज वहीं, दोपहर करीब 1.15 बजे, सबकी आँखों के सामने एक शख्स को घेर लिया गया।

    मंदार मारुति किवले – कटराज के संतोषनगर में हुए शुभम सुभाष चव्हाण हत्याकांड (20 अप्रैल 2025) का आरोपी। जमीन और पैसों के विवाद में हुई थी हत्या। तभी से जेल में था। चार दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

    आज वो कोर्ट में पेशी के लिए आया था। गेट नंबर 4, चेंबर नंबर 63 के पास पहुँचा ही था कि…

    दो मोटरसाइकिलों पर 5 से 6 हमलावर आए। हाथों में कोयता और पिस्तौल।

    पहले गोली चलाने की कोशिश की गई। निशाना चूक गया। इसके बाद कोयतों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में उसका एक हाथ कलाई के पास से कट गया और वो खून से लथपथ होकर फुटपाथ पर गिर पड़ा।

    वहाँ मौजूद लोग दहशत में आ गए। NCP दफ्तर और मेट्रो ऑफिस से कुछ ही मीटर की दूरी पर ये सब हो गया।

    पुलिस क्या कह रही है?

    पुणे सिटी पुलिस के अनुसार –

    • पीड़ित को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    • धारदार हथियार के गहरे जख्म हैं, पहली नजर में गोली लगने का निशान नहीं है।
    • मौके से दो पिस्तौल और एक भरी हुई मैगजीन बरामद हुई है।
    • संदिग्धों की पहचान हो गई है, गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।

    पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का मानना है कि ये पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। जाँच की जा रही है कि क्या हमलावर मृतक शुभम के करीबी थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने खुद को कटराज का बताते हुए धमकी भी दी थी।

    सवाल जो उठ रहे हैं:

    1. कोर्ट जैसी सबसे सुरक्षित जगह पर हमला कैसे हो गया?
    2. दो दिन पहले ही कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था, फिर भी सुरक्षा में चूक कैसे?
    3. क्या ये इंसाफ है या सिर्फ बदला?

    अभी पुलिस की फाइनल मेडिकल रिपोर्ट और CCTV फुटेज की जाँच जारी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची है।

    R KHULASA का सवाल – अगर अदालत के बाहर भी आदमी सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी कहाँ सुरक्षित है?