भोपाल:CBI करेगी ट्विशा शर्मा केस की जांच
मध्यप्रदेश सरकार ने CBI जाँच की सिफारिश की
गृह विभाग ने CBI को लिखा पत्र
ट्विशा के परिजनों ने की थी CBI जाँच की माँग
CM डॉ मोहन यादव ने परिवार को दिया था आश्वासन
गृह विभाग का एक्शन: परिजनों की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने मामले को CBI के हवाले करने की सिफारिश का आधिकारिक प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया है।
सीएम का आश्वासन: ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद सीएम ने उन्हें निष्पक्ष जांच का पूरा भरोसा दिलाया था।
मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित: भोपाल पुलिस ने मृतका के पति और मुख्य आरोपी वकील समर्थ सिंह पर इनाम की राशि को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास व पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2), 85 और 3 (5) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है
परिवार की आशंकाएं: ट्विशा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष में पूर्व जिला जज के प्रभाव के कारण स्थानीय पुलिस की जांच प्रभावित हो सकती है।

