GODHRA BREAKING: खेत में अनाज के बदले गांजे की खेती! 924 किलो गांजा, ₹4.62 करोड़ का माल, 4 गिरफ्तार*

    गुजरात में नशे के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत पंचमहल पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

    गोधरा के एक गांव में 4 अलग-अलग खेतों में छिपकर गांजे की खेती हो रही थी।

    कहां छापा मारा?

    • गांव – कंकुथांभला, आंबली फलिया, गोधरा तालुका
    • टीम – पंचमहल SOG + एंटी नारकोटिक विंग (ANW) + गोधरा तालुका पुलिस

    पुलिस को बाातमी मिली थी कि गांव में गांजे की खेती हो रही है। SOG और ANW की संयुक्त टीम ने 4 खेतों में एक साथ छापेमारी की।

    क्या मिला? – 502 पौधे!

    • कुल 502 जीवित गांजे के पौधे बरामद
    • कुल वजन – 924.010 किलोग्राम
    • अनुमानित कीमत – ₹4,62,00,500 (₹4.62 करोड़)

    पुलिस ने सभी पौधों को जड़ से उखाड़कर जब्त किया। पंचों की हाजिरी में वजन और कीमत आंकी गई।

    4 गिरफ्तार – एक ही परिवार के!

    1. प्रभात रायसिंह बारिया
    2. गुलाब बलवंतभाई बारिया
    3. सोना रायसिंह बारिया
    4. कमलाबेन दीवानसिंह बारिया (विधवा)

    चारों कंकुथांभला गांव के आंबली फलिया के रहने वाले हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

    NDPS एक्ट में FIR:

    गोधरा तालुका पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस अब जांच कर रही है –

    • ये खेती कब से चल रही थी?
    • इसमें और कौन-कौन शामिल है?
    • इतना बड़ा गांजा कहां बेचा जाना था? किस नेटवर्क को सप्लाई होना था?

    पंचमहल SP का बयान:

    पंचमहल जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश दुधात ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा – नशे की खेती और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    पहले भी पकड़े जा चुके हैं!

    पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से पंचमहल और दाहोद सहित कई जिलों में किसान गांजे की खेती करते हुए पकड़े जा रहे हैं।

    इसी के साथ भावनगर में भी ड्रोन से 104 गांजे के पौधे (12.76 kg, ₹6.38 लाख) पकड़े गए हैं।