DRI ने न्हावा शेवा पोर्ट पर मारा बड़ा छापा: 3 करोड़ के 10,000 KG अवैध पटाखे जब्त, सिंडिकेट का मुख्य सदस्य गिरफ्तार

मुंबई। राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने न्हावा शेवा पोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10,000 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए हैं। जब्त किए गए पटाखों की अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

DRI के अधिकारियों के मुताबिक तस्कर “बोतलों” के घोषित कार्गो के पीछे इन पटाखों को छिपाकर भारत लाने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया जानकारी के आधार पर कंटेनर की गहन जांच की गई तो भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।

इस मामले में DRI ने इस अवैध तस्करी के सिंडिकेट के मुख्य सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

क्यों है ये अहम?
दिवाली और अन्य त्योहारों से पहले बिना लाइसेंस के पटाखों की तस्करी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। DRI का कहना है कि पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।