कन्नौज : सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत आयी सामने

0
1775757-12

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में: कन्नौज जिले में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक सैलून कर्मी ने ग्राहक के साथ बेहद घिनौनी हरकत की है। उसने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सैलून कर्मचारी ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर रहा है। यह पूरा मामला तालग्राम नगर के एक सैलून का है, जब वीडियो सामने आया तो देखते ही लोगों को हैरानी हुई, इसके बाद अब लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है। 

तालग्राम नगर के एक सैलून में थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, Newstrack ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सैलून संचालक थूक लगाकर युवक के चेहरे पर मसाज कर उसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना रहा है। लेकिन ये वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो नगर के छिबरामऊ चौराहे के एक सैलून संचालक का बताया जा रहा है। नगर के लोग इस वीडियो को एक दूसरे को शेयर कर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं सैलून कर्मी की इस घिनौनी हरकत से लोगों में रोष व्याप्त है। ऐसे सैलून संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे है।

15 दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो

इस मामले को लेकर बात करते हुए सीओ कपूर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद सैलून संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed