दिल्ली में हादसे का खतरनाक VIDEO: मयूर विहार फेस-3 के बाजार में घुसी बेकाबू कार, महिला की मौत; कई लोग घायल

0
13_03_2024-ghazirpur_car_accident_23674341

नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 स्थित बुध बाजार में एक बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। इनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

आरोपी भी हुआ घायल

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे हुआ। जहां सिल्वर रंगकी एक हुंडई कार ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इनमें सात घायल हो गए। इनमें से गाजियाबाद जिले के हयात नगर की खोड़ा कॉलोनी निवासी महिला सीता देवी(22) की मौत हो गई। घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में आरोपी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी हिरासत में है और पुलिस कानूनी कार्यवाही कर रही है।

हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार बाजार में घुस जाती है। इस दौरान दुकान में मौजूद लोग, रेहड़ी और खरीदार कर रहे लोगों को रौंदती दिख रही है। हादसे के बाद लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

लोगों ने कार में भी तोड़फोड़ कर दी है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed