छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है।जब्ती: 912.760 किलो ग्राम गांजा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। इस कार्यवाही में 912.760 किलोग्राम (09 क्विंटल 12.760 किलोग्राम) गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपये है। 

जब्ती: 912.760 किलो ग्राम गांजा, एक ट्रक (AP 39 TT 4556), चार फर्जी नंबर प्लेट और दो मोबाइल।

कुल संपत्ति: गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित लगभग 4 करोड़ 66 लाख 45 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। 

तरीका: तस्कर उड़ीसा से यूपी की ओर केला परिवहन की आड़ में ट्रक की बोरियों में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

गिरफ्तारी: झारखंड के जमशेदपुर निवासी अब्दुल नईम को गिरफ्तार किया गया है। 

अपराध पंजीबद्ध: आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) सहित बीएनएस की धाराओं (कूटरचना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई: यह कार्यवाही एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस द्वारा की गई।