रायपुर बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब (डिप्रेशन) के कारण रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। राजधानी में महज आधे घंटे में 30 मिमी से अधिक पानी गिरने से टाटीबंध, कुशालपुर और महादेवघाट जैसे निचले इलाकों में घुटने तक पानी भर गया है अगले 48 घंटों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
रायपुर में मानसून की स्थिति और अलर्ट:
भारी बारिश का असर: लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी: मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के मध्य और दक्षिण हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।
CG Weather Update :
अगले 24 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

