CG news:महादेव सट्टाः ईओडब्लू ने आधा दर्जन शहरों में सराफा कारोबारियों को घेरा

    Toran Kumar reporter

    रायपुर, 9 मई। महादेव सट्टा एप मामले में

    एसीबी, ईओडब्लू की आधा दर्जन टीमों ने सुबह से

    पूरे प्रदेश में छापेमारी शुरू की है। टीमें राजधानी के

    साथ कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर में एप से

    जुड़े लोगों को घेरा है। इनमें से अधिकांश सराफा

    कारोबारी बताए गए हैं। दो वर्ष पूर्व सामने आए

    आनलाइन सट्टे के धंधे में पहली बार सराफा

    कारोबारियों की संलिप्तता सामने आई है । यह

    कार्रवाई, इस मामले में जेल बंद चंद्रभूषण वर्मा और

    अन्य लोगों से अब तक हुई पूछताछ के मुताबिक

    कि गई है। वहीं कुछ पुलिस और शासकीय

    कर्मचारी भी बताए गए हैं। फिलहाल किसी की

    गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। वर्मा की पिछली

    कोर्ट पेशी के बाद से ईओडब्लू इस कार्रवाई के लिए

    तैयारी में थी। लोकसभा चुनावों का मतदान निपटने

    का इंतजार था।