CG.NEWS:धोखाधड़ी के आठ साल से फ़रार आरोपी बैंक मैनेजर को ढूंढ लाई जशपुर पुलिस औरंगाबाद महाराष्ट्र से,

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:जशपुर पुलिस:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार के तात्कालीन बैंक मैनेजर अनुराग दास ने अपने साथियों के साथ मिल फर्जी तरीके से दो ग्रामीणों के नाम पर निकाल लिए थे 5 लाख 60 हजार रुपए के KCC ऋण,

    बैंक द्वारा ऋण वापसी हेतु नोटिस प्राप्त होने पर ग्रामीणों को हुआ ठगी अहसास,

    आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबहार में जालसाजी, धोखाधड़ी व ठगी के लिए भा. द. वि. की धारा 420, 467, 468 व 120B के तहत अपराध पंजीबद्ध,

    मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में कर चुकी है गिरफ्तार,

    मामले में बैंक मैनेजर की संलिप्तता की पुलिस कर रही थी जांच, पुष्टि होने पर औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से आरोपी को लिया हिरासत में।

    गिरफ्तार आरोपी बैंक मैनेजर- अनुराग दास उर्फ अनुराग ए दास, उम्र 60 वर्ष, निवासी आदर्शनगर मोवा रायपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)