छत्तीसगढ़:टीचर ने नाबालिग छात्रा का किया रेप;रिश्तेदार के परिचित ने भी बनाया हवस का…आरोपी गिरफ्तार

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में आत्मानंद स्कूल की छात्रा से रेप मामला स्कूल के टीचर ने ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा अभी 10वीं क्लास पहुंची है और ये वारदात 9वीं क्लास के दौरान हुई। इसके बाद छात्रा के साथ रिश्तेदार के ही एक परिचित युवक ने भी दुष्कर्म किया।

    इस मामले का खुलासा हुआ छात्रा की जब तबीयत बिगड़ी और परिजनों ने छात्रा को आस्तपाल पहुंचाया तब पता चला कि वह गर्भवती है। पीड़िता के बयान और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई है।

    जानकारी के मुताबिक 16 साल की छात्रा जिले के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है। आरोपी टीचर हिंदी मीडियम में पढ़ाता है। आरोपी टीचर युगल किशोर दिनकर (35 साल) ने छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई।

    कुछ दिनों बाद वह छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ बाहर ले गया। उसने छात्रा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अलग-अलग जगह ले जाकर उसने छात्रा से कई बार रेप किया

    आरोपी गिरफ्तार।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।