CG NEWS-छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में:जमीन विवाद में तलवार लेकर पहुंचा रिश्तेदार महिला की शिकायत पर आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मामला, देखिए VIDEO

rkhulasa-10-07-26-15-06-43

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति तलवार लहराते हुए हमला करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में आरोपी हाथ में तलवार लेकर आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने विवाद के दौरान तलवार लहराकर हमला करने की कोशिश की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही विवादित जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती करने का भी आरोप लगाया गया है।

आरोपी पर BNS और आर्म्स एक्ट के तहत केस
शिकायत के आधार पर बसदेई चौकी पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed