Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम घुटकू में शासकीय प्राथमिक शाला, स्टेशन पारा के संचालन का मामला गंभीर है। पिछले 5 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में चल रहे इस स्कूल को मकान मालिक द्वारा खाली कराने के बाद, अब नन्हे-मुन्नों की कक्षा खुले आसमान के नीचे पीपल के पेड़ के सहारे लग रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की बदहाली और भवनों के अभाव को लेकर शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। खुले में पढ़ाई होने से बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो रही है। इस समस्या के तत्काल और स्थायी समाधान के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों Department of Public Instruction व स्थानीय प्रशासन को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि इन बच्चों को पक्की छत के नीचे पढ़ने का अधिकार मिल सके।

