CG NEWS:चार वर्ष से फरार आरोपी आकाश शर्मा निवासी नई दिल्ली, गिरफ्तार

Chhattisgarh:थाना महासमुद, अप क्र 362/2022, धारा 420, 419, 120बी, 34 भादवि, 66डी आईटी एक्ट का है मामला।
मामले में एक आरोपी अंकित तोमर पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार।
काले चावल के व्यापार के नाम पर 28.47 लाख रुपये की बड़ी साइबर ठगी, महासमुंद की सेन एंड सेन ऑर्गेनिक फर्म को बनाया गया निशाना।
ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क कर आरोपियों ने खुद को ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बताकर विश्वास जीता।
फर्जी खरीदार (Buyers) उपलब्ध कराने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूले गए।
ईजीसी, एनओसी, ग्लोबल ट्रेड सर्टिफिकेट सहित कई प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई।
आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए सभी ट्रेडिंग एवं प्रमाणन दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए।
प्रार्थिया की फर्म से कुल 28 लाख 47 हजार 600 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
मामले में धारा 420, 419, 120-बी भादवि एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विस्तृत विवेचना की गई।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपने बैंक खाते का उपयोग ठगी की रकम प्राप्त करने एवं अन्य आरोपियों को ट्रांसफर करने की बात की स्वीकार।
मुख्य आरोपी विवेक तोमर की पता तलाश जारी।