CG crime news:रापा और बत्ते से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुई हत्या की वारदात….Murder Live Video

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ की न्यायधानी नगरी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रापा और बत्ते से पीट-पीटकर आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। युवक के हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया  है। CCTV में हत्या की वारदात कैद भी हुई है।

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दो आरोपी दो  युवकों को रापा और बत्ते से पीट रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों दो युवकों पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई है वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

    सरकंडा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। बता दें कि बीते रात खमतराई क्षेत्र में ये वारदात हुई। वहीं, बताया जा रहा है कि रोड में मटेरियल डंप करने से मना करने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।