छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सरकार के इतने कंट्रोल में है कि 2 नाबालिग बिना किसी भय के बीच सड़क पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर देते हैं और सरकार अपनी सुशासन की डफली बजाने में लगी रहती है। जांजगीर-चांपा जिले जानकारी के अनुसार, मृतक राधेश्याम सूर्यवंशी खोखरा गांव के रहने वाले थे, जो कुलीपोटा स्थित एक कबाड़ी की दुकान में चौकीदारी का काम थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे वे मोटरसाइकिल से अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान कचहरी चौक के पास दो नाबालिगों ने उनसे आगे जाने के लिए लिफ्ट मांगी।
लिफ्ट देने के बाद जब वे मेगा मार्ट के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों नाबालिगों ने राधेश्याम से पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर चलती गाड़ी में ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने कई बार वार किए, जिससे राधेश्याम सूर्यवंशी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने राधेश्याम को सड़क पर पड़ा देखा और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से दोनों नाबालिगों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार, नाबालिगों ने नशे के लिए पैसे लूटने की नीयत से चाकू से हमला किया था। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। नशा और अपराध जैसी गंभीर मुद्दों पर सरकार मौन धारण करके बैठी हुई है। कानून व्यवस्था के प्रति सरकार की इसी उदासीनता के कारण राज्य में अपराधियों को प्रोत्साहन मिल रहा जो राज्य में अपराध बढ़ने का का मुख्य कारण है।

