CG crime news:कार्य करने वाली नाबालिग से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म का प्रयास

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की गई है। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना के बाद से लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर में एक 70 साल के बुजुर्ग ने घर में काम करने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद बुजुर्ग ने नाबालिग को यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी, लेकिन नाबालिग ने हिम्मत जुताई और थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।