CG breaking:बिलासपुर में पत्नी और 3 बच्चों की गला घोटकर निर्ममता से हत्या.. इस वजह से सभी को उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी

    Toran Kumar reporter

    CG:बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ एक शख्स ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्नी समेत तीन बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी। मरने वालों में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। चार-चार हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

    बताया जा रहा हैं कि आरोपी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। संभवतः इसी शक में उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।