CG:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    Chhattisgarh:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    ● गिरफ्तार आरोपियों में भीम रेजीमेंट छ.ग. का संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी भी है शामिल
    ● दिनेश चतुर्वेदी एवं हेमंत बंजारे को माननीय न्यायालय से न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है।
    ● अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 168 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

    आरोपियों के नाम

    1. दिनेश चतुर्वेदी उम्र 38 साल निवासी सांकरा थाना बेरला जिला बेमेतरा प्रदेश अध्यक्ष/संस्थापक भीम रेजीमेंट छ.ग.
    2. हेमंत बंजारे उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम धौराभाठा थाना साजा जिला बेमेतरा
    3. नारायण बंजारे उम्र 34 साल निवासी ग्राम रानीजरौद थाना सुहेला
    4. टिकेश्वर कुमार लहरे उम्र 27 साल निवासी ग्राम घोठिया थाना खैरागढ़ जिला खैरागढ़-छुईखदान- गंडई
    5. रेखराम सोनवानी उम्र 25 साल निवासी ग्राम रमपुरा थाना साजा जिला बेमेतरा