Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

ब्रेकिंग रायुपर :–सट्टा संचालन हेतु बैंक खाता खुलवाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार,, सट्टा के पैसों के लेन-देन हेतु दूसरों के नाम पर खुलवाते थे बैंकों में खाते

15/05/2024 by rohit Raipur

रायुपर- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 नग लैपटॉप, 55 नग मोबाईल फोन, 31 बैंक पास बुक, 05 चेक बुक एवं 34 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में बैंक खाता खुलवाने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए प्रकरण में सट्टा के पैसो के लेन-देन हेतु बैंक में खाता खुलवाने वाले आरोपी महेश ताण्डी, राहुल कुमार देवांगन एवं ई शंकर राव को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा दूसरे व्यक्तियों का खाता खुलवाना तथा खाते की किट को सट्टा संचालन करने वालों के पास भेजना बताने के साथ ही आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक खाता खुलवाना बताया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 06 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग पासबुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. महेश ताण्डी पिता तेजू ताण्डी उम्र 30 साल निवासी रमन मंदिर वार्ड थाना गंज रायपुर।

02. राहुल कुमार देवांगन पिता ईश्वरदीन देवांगन उम्र 28 साल निवासी राधिका नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

03. ई शंकर राव पिता पी. पापाराव उम्र 27 साल निवासी नंदनी रोड खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • More
  • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Print (Opens in new window) Print
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
  • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
Categories Chhattisgarh Tags Breaking Raipur: – 03 accused who opened bank account for betting operations arrested, used to open bank accounts in the name of others for betting money transactions

CG:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ग्राम कोदवा में बाडी के अंदर बिक्री करने के लिए अवैध रूप से शराब रखने वाले 03 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

HOROSCOPE TODAY:16 MAY 2024:जानिए आज का राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे

.st1{display:none}Latest posts

भारत ने वियतनाम के डा नांग में U23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत हासिल की,

27/05/2026

सुप्रीम कोर्ट ने 2023 की मणिपुर हिंसा से जुड़े सभी लंबित मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं अदालत ने अधिकारियों से मामलों के ट्रायल और जांच की प्रगति पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

27/05/2026

Raipur crime news-राजधानी रायपुर में एक और चाकूबाजी : नशेड़ी बाप बेटे ने तीन पड़ोसियों को मारा चाकू, दोनों गिरफ्तार

27/05/2026

CG NEWS:दुर्ग के करंजा भिलाई गाँव में हिंदू संगठनों ने तगड़ा विरोध किया..नकली शादी का इवेंट..!! विरोध के बाद मैनेजर को किया गिरफ्तार

27/05/2026

भारत ने वियतनाम के डा नांग में U23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत हासिल की,

27/05/2026

सुप्रीम कोर्ट ने 2023 की मणिपुर हिंसा से जुड़े सभी लंबित मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं अदालत ने अधिकारियों से मामलों के ट्रायल और जांच की प्रगति पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

27/05/2026

Raipur crime news-राजधानी रायपुर में एक और चाकूबाजी : नशेड़ी बाप बेटे ने तीन पड़ोसियों को मारा चाकू, दोनों गिरफ्तार

27/05/2026

CG NEWS:दुर्ग के करंजा भिलाई गाँव में हिंदू संगठनों ने तगड़ा विरोध किया..नकली शादी का इवेंट..!! विरोध के बाद मैनेजर को किया गिरफ्तार

27/05/2026

R KHULASA

हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

ADDRESS

Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

Mob. No. +91-7509511000

FOLLOW US ON

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

News feed

About us

Privacy policy

Contact

© 2026 Rhulasa | Developed by Wepnex