BJP Manifesto 2024:भाजपा के घोषणापत्र में राष्ट्रवाद संग विकसित भारत संकल्प बनेगी थीम, गरीब, युवा, महिला और किसानों पर जोर

    भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस मेनिफेस्टो को पार्टी ने मोदी की गारंटी नाम दिया है. भाजपा के संकंल्प पत्र में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत पार्टी ने जनता से क्या क्या वादे किए हैं, जानिए बीजेपी ने 76 पेज के संकल्प पत्र में क्या क्या वादे किए.

    • One Nation One Election लागू करेंगे.
    • 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा.  Trans gender को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा.
    • गरीब परिवारों के लिए दी जा रही योजनाओं का विस्तार होगा. फ्री राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी.
    • लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार को पर्यटन केंद्र बनाएंगे.
    • गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर दिए हैं, अगले 5 साल में 3 करोड़ घर बनाने का संकल्प लिया. दिव्यांगों के लिए पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनके अनुसार डिज़ाइन बदलना पड़ेगा.
    • पाईप से सस्ती गैस घर घर तक पहुंचाने की गारंटी दी गई है.
    • बिजली बिल जीरो करने पर काम किया जाएगा.
    • मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख करने का संकल्प लिया है.
    • BJP का संकल्प पत्र में भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता हासिल कराने के लिए प्रतिबद्ध. भारत के डिप्लोमैटिक नेटवर्क का विस्तार का भी वादा.
    • रोजगार की गारंटी.
    • 2036 में ओलंपिक की मेजबानी.
    • 3 करोड़ लखपति दीदी.
    • महिला आरक्षण लागू होगा.
    • कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर टीवी का विकास करेंगे.
    • मछुआरों के लिए योजना.
    • OBC-SC-ST को हर क्षेत्र में सम्मान.
    • अयोध्या का और विकास करेंगे.
    • विश्वभर में रामायण उत्सव मनाया जायेगा.
    • भ्रष्टाचार के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी.
    • 10 करोड़ किसानों को सम्मान निधि योजना आगे भी जारी रहेगी.

    घोषणा पत्र जारी होते ही, बीजेपी नेताओं ने इसकी तारीफें करना शुरू कर दी है. विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी के घोषणा पत्र की आलोचना शुरू कर दी. पढ़िए एक नजर में किसने क्या कहा.

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ने कहा, “हमारा घोषणापत्र दर्शाता है कि भाजपा के संस्थापकों ने देश के लिए क्या कल्पना की थी. पीएम मोदी ने आम आदमी की समझ को सरल बनाया है और इसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ कहा है.”

    ASHOK GEHLOT ने कहा, वादे करते करते निभाए नहीं. तमाम वादे, वादे रह गए हैं. बीजेपी की क्रेडिबिलिटी वाली बात नहीं रही. माहौल में बदलाव वाला आ सकता है. एल्क्ट्रोल बांड का क्या होगा जो आपने लूट लिया. कांग्रेस के खाते बंद कर दिए .हमारे लोकतंत्र की तारीफ होती थी उसकी धज्जियां उड़ा दी आपने. भरम पैदा करके कब तक राजनीती करेंगे. ये सविधान को बदलना चाहते हैं, ऐसा माहौल बन गया है. चिंता का माहौल है. 6 दिन रह गए चुनाव के पहले फेज़ का, अब ये मैनिफेस्टो ला रहे हैं. 10 दिन में मैनिफेस्टो बन गया इनका.