छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते उसके साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट की।
बताया जा रहा है कि उसने पत्नी का सिर मुंडवा दिया, चेहरा काला कर दिया और जबरन पेशाब भी पिलाया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कार्रवाई: वीडियो सामने आने और पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है
किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास और सम्मान पर टिकी होती है। संदेह या मतभेद का समाधान हिंसा नहीं, बल्कि बातचीत और कानून के दायरे में होना चाहिए
ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में यह संदेश जाए कि
महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

