मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना बहसूमा के रामराज कस्बे से 7 साल के लड़के अंगद का कार सवार युवकों ने अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी. अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी थी. सीसीटीवी देखने से यह स्पष्ट हो रहा था कि कार के अंदर कोई ऐसा युवक शामिल था, जिसे अंगद पहले से जानता था. क्योंकि जिस तरह अंगद खेलता हुआ बाहर की तरफ जा रहा था तो उसे गाड़ी के अंदर से किसी ने आवाज दी और उसके बाद अंगद गाड़ी में बैठता हुआ नजर आ रहा था. परिजनों ने मीरापुर के रहने वाले अर्पित शर्मा पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था.
5 टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हुई थीं
आरोपी पीड़ित के घर पहले भी आता रहा है. वहीं एसपी देहात अभिजीत सिंह की 5 टीमें अंगद की तलाश में लगी हुई थीं. इस तरह बच्चे के अपहरण की वारदात होने से मेरठ पुलिस की चेकिंग ओर पेट्रोलिंग के दावे की हवा निकल गयी है. घटना को लेकर मेरठ जिले के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने कहा कि थाने पर 7 साल के किशोर के गायब होने की सूचना मिली थी, जिसमें 4 टीमों का गठन किया गया था.
मृतक बच्चे की मां से अर्पित के थे संबंध
प्रारंभिक जांच में और साक्ष्यों के आधार एक व्यक्ति अर्पित शर्मा को हिरासत में लिया है. अर्पित ने अपना जुर्म कुबूला है और बताया कि अर्पित के मृतक बच्चे की मां के साथ संबंध हैं. अर्पित किशोर को घर से ले गया था और नहर में फेंक दिया, अपहरण जैसी कोई घटना नहीं है.
बच्चे की मां से शादी करना चाहता था अर्पित
बताया जा रहा है कि हत्यारोपित अर्पित बच्चे की मां का प्रेमी था और वह उससे शादी करना चाहता था. अर्पित एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर भी था. अर्पित द्वारा हत्या की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम बच्चे के शव को खोजबीन शुरू कर दी है.

