उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में विधवा महिला चंचल देवी के मकान पर ताज मोहम्मद ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा था। न्याय के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने के बावजूद जब उन्हें राहत नहीं मिली, तो उन्होंने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से मदद की गुहार लगाई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एक विशेष टीम गठित की और कार्रवाई कराकर मकान को कब्जामुक्त कराया। इसके बाद डीएम स्वयं मौके पर पहुंचे और चंचल देवी को उनके घर की चाबी सौंपी।
अपना घर वापस मिलने पर चंचल देवी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।

