बांग्लादेशी दो व्यक्ति को गिरफ्तार व्यक्ति: मोहम्मद रुहुल अमीन और मोहम्मद जिबोन मिया उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र, अन्य दस्तावेज़ और IMO ऐप वाले मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए हैं।

दिल्ली | दो अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी पर नॉर्थ-वेस्ट DCP आकांक्षा यादव ने कहा, “नॉर्थ-वेस्ट जिले की विदेशी सेल को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना महेंद्र पार्क के अंतर्गत कुछ लोग जो बांग्लादेशी हैं लेकिन भारतीय बनकर रह रहे हैं। पुलिस ने दो लोगों मोहम्मद रुहुल अमीन और मोहम्मद जिबोन मिया को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बांग्लादेशी दस्तावेज मिले हैं, बांग्लादेशी पहचान पत्र ज़ब्त किए गए हैं। उनके पास से IMO ऐप वाले मोबाइल फोन बरामद हुए हैं… मामले की जांच की जा रही है और ऐसे अन्य लोग भी यदि मौजूद हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।”