सीएम बनने के बाद आज पहली बार न्यायधानी बिलासपुर:किसानों को बोनस का वितरण भी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर यानी आज

    Toran Kumar reporter

    CG.बिलासपुर: मुख्यमंत्री आज रायपुर जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार न्यायधानी बिलासपुर के प्रवास पर होंगे। वे यहां अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे और कुल उत्सव व लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। सीएम साय इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर में विद्याभारती के पदाधिकारियों से भी भेंट-मुलाकात करेंगे।

    किसानों को बोनस का वितरण भी

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर यानी आज को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम रायपुर के बेन्द्री गांव में संपन्न होगा जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।