CG.बिलासपुर:कोटा ब्लॉक का गनियारी अद्भुत गाँव हैआबकारी विभाग ने 1 साल में छठवीं बार यहाँ छापा मारा,और यहाँ के तालाब से 307 लीटर कच्ची शराब,8700 किलो महुआ लहान बरामद किया,

    Toran Kumar reporter

    बिलासपुर :आबकारी टीम ने ड्राई डे पर भी गनियारी में रेड कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और लहान जप्त किए थे आपको बता दें कि कोटा क्षेत्र के ग्राम गनियारी में एक साल में 6वीं बार आबकारी विभाग ने छापा मारा।

    तालाब में टीम को 307 लीटर कच्ची शराब और 8700 किलो महुआ लहान मिला। आरोपी चुनावी माहौल के बीच बड़ी मात्रा में शराब बनाकर आसपास के गांव में खपाने की तैयारी कर रहे थे।

    वे अपने मकसद में कामयाब हो पाते इससे पहले आबकारी ने रेड कर सब कुछ जब्त कर लिया। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी आरोपी आबकारी की गिरफ्त से बाहर है।