छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई..रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में IT राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश

    Toran Kumar reporter

     IT Raid in Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में IT ने दबिश दी है। बता दें कि, राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, 100 से ज्यादा आयकर अधिकारियों की टीमों ने रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के घर और ऑफिसों में IT ने रेड मारी है। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रो के हवाले से खबर की पुख्ता जानकारी है।