अहमदाबाद/गुजरात : नकली दूध, मिठाई, पनीर और बाकी खाद्य पदार्थों के बाद अब नकली प्लाज्मा पकड़ा गया है। इस गैंग में ब्लड बैंक की कलेक्शन गाड़ी के ड्राइवर भी जुड़े हुए थे।
ब्लड बैंक से प्लाज्मा को लेकर वह सीधे कम्पनी/हॉस्पिटल को सप्लाई करने की बजाय एक लैब में लेकर जाते थे। यहां असली प्लाज्मा को अलग रखकर उसे नमक के पानी (सलाइन वॉटर) से रिप्लेस कर दिया जाता था।
बाद में असली प्लाज्मा आधे रेट पर अस्पतालों को बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता था। पुलिस अब यह पता कर रही है कि नकली प्लाज्मा से किसी मरीज की तबियत तो नहीं बिगड़ी।
गिरफ्तार आरोपी :
दिनेशभाई उमाभाई चौधरी – गैंग लीडर/सेल्स एग्जीक्यूटिव
मोहन दाजीबा गायकवाड़ – लैब मालिक
रफीकभाई सलामभाई – प्लाज्मा वाहन ड्राइवर
जीतेन्द्रभाई बलदेवभाई सोलंकी – प्लाज्मा वाहन ड्राइवर

