दिल्ली पुलिस के HeadConstable की हत्या में वांटेड “शाकिर” को दिल्ली पुलिस और नूह पुलिस ने जॉइंट ऑपेरशन के दौरान दबोचा

    दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हत्याकांड में पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। हेड कांस्टेबल की हत्या में वांछित अपराधी को स्पेशल सेल व हरियाणा की नूंह पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान शाकिर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक शाकिर चार मुठभेड़ के दौरान पुलिसवालों पर गोलीबारी कर चुका है।

    वह दिल्ली में ही दो केस में अपराधी (पीओ) घोषित हो चुका है। शाकिर पर अपने ही इलाके के पूर्व विधायक शाहिदा खां के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी करने व डकैती डालने का भी मुकदमा चल रहा है

    आरोपी शाकिर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन वारदातों में शामिल रहा है।